भारतवंशियों के बारे में जानकारियां चुराने के लिए 7 आरोपित

न्यूजर्सी, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के बारे में जानकारियां चुराकर उसके जरिए 540,000 से अधिक नकदी और महंगे सामानों की खरीददारी करने वाले चोरों के एक सात सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया में जारी एक रपट के अनुसार, यूनियन काउंटी के कार्यवाहक अभियोजक ग्रेस पार्क ने कहा है कि इन लोगों से न्यूजर्सी शहर की पुलिस ने 250 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस और क्रेडिट कार्ड जब्त किए हैं।

वेबसाइट ‘एनजे डॉट कॉम’ के मुताबिक, वेस्टफील्ड पुलिस को शहर के लॉर्ड और टेलर स्टोर पर धोखाधड़ी की खबर मिलने के बाद इस मामले की जांच की गई, जो तीन सप्ताह तक चली।

अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त 2014 से अप्रैल 2015 तक संदिग्धों ने दोहरी नागरिकता वालों के लिए सरकारी दस्तावेजों की प्रतिलिपियों का इस्तेमाल किया।

अभियोजकों का कहना है कि इन दस्तावेजों से संदिग्ध नकली क्रेडिट कार्ड और उपहार कार्ड प्राप्त करते थे, जिनका इस्तेमाल महंगे सामान, बेशकीमती आभूषण, टीएजी ह्यूर घड़ियों, आईफोन, हेडफोन और जॉनी वॉकर ब्लू लेबल स्कॉच जैसी महंगी शराब खरीदने में किया जाता था।

इन संदिग्धों में से एक हरप्रीत सिंह (35) ने नकद राशि प्राप्त करने के लिए इन सामानों और क्रेडिट कार्डो को बेच दिया।

अधिकारियों का कहना है कि हरप्रीत सिंह, विधि वोहरा (35) और कुणाल वोहरा (23) पर नकली लाइसेंस प्राप्त करने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493