भारतवंशी अमेरिकी काउंटी में शीर्ष अभियोजक नियुक्त

न्यूयार्क, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के गुरबीर ग्रेवाल (42) को अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत की बर्जेन काउंटी का शीर्ष अभियोजक नियुक्त किया गया है।

न्यूयार्क, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के गुरबीर ग्रेवाल (42) को अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत की बर्जेन काउंटी का शीर्ष अभियोजक नियुक्त किया गया है।

नार्थजर्सी डाटकाम की बुधवार की रपट के मुताबिक सिख धर्म से संबंध रखने वाले ग्रेवाल ने सोमवार को बर्जेन काउंटी अभियोजक के पद की शपथ ली। वह राज्य में दक्षिण एशियाई मूल के पहले अभियोजक हैं।

ग्रेवाल ने कहा, “बर्जेन काउंटी अभियोजक के दफ्तर में बतौर कार्यकारी काउंटी अभियोजक नियुक्त होना सम्मान और गर्व की बात है। मैं यहां अपना समय इस तरह बिताना पसंद करूंगा जिसमें मैं देख सकूं कि मैं इस जगह को और बेहतर कैसे बना सकता हूं।”

ग्रेवाल को इस पद के लिए दो साल पहले न्यूजर्सी गवर्नर क्रिस क्रिस्टी द्वारा नामित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493