भारतवंशी एनबीए खिलाड़ी भुल्लर मई में भारत आएंगे

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के प्रतिष्ठित बास्केटबॉल चैम्पियनशिप नेशनल बास्केटबॉल संघ (एनबीए) में खेलने वाले पहले भारतवंशी होने की उपलब्धि हासिल कर चुके सिम भुल्लर मई के पहले सप्ताह में भारत आएंगे।

भुल्लर भारत में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 140 युवा खिलाड़यों को रूबरू होंगे। यह सभी खिलाड़ी एनबीए और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए एक कार्यक्रम से चुने गए हैं।

भुल्लर ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे इस दौरे में पता चलेगा कि भारत में बास्केटबॉल कितना लोकप्रिय हुआ है। साथ ही मुझे कुछ युवा खिलाड़ियों से भी मिलने का मौका मिलेगा।”

भुल्लर दो मई को मुंबई पहुंचेंगे और तीन मई को सोनी सिक्स चैनल पर आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद चार मई को वह नोएडा में रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए शिविर का दौरा करेंगे। भुल्लर इसके बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493