वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को अमेरिकन केबल टेलीविजन नेटवर्क एचबीओ के लेखक फैलोशिप कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
एचबीओ की आधिकारिक वेबसाइट ने लिखा, “आठ महीने लंबे एचबीओ के फैलोशिप कार्यक्रम के लिए दो हजार उम्मीदवारों के बीच प्रतीक्षा श्रीनिवासन तथा उनके साथी लेखक जोशुआ लेवी का चुनाव किया गया है। कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में अगस्त के मध्य में स्नातकोत्तर कक्षाओं की एक श्रृंखला चलेगी।”
बयान के मुताबिक, “कक्षा के दौरान प्रतिभागियों की एचबीओ के कर्मचारियों व शो के संचालकों के साथ चर्चा होगी और इसका केंद्र चरित्र, कहानी, पिचिंग, एक एजेंट सुरक्षित करना और नेटवर्किं ग होगा।”
चेन्नई की निवासी श्रीनिवासन को हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में बेहद दिलचस्पी है, जिसे उनकी दादी उन्हें बचपन में सुनाती थीं।
श्रीनिवासन ने टेक्सास विश्वविद्यालय से साहित्य में स्नातक की डिग्री ली।
यह फैलोशिप कार्यक्रम उन लेखकों के लिए है, जो टेलीविजन धारावाहिकों में कैरियर बनाने के इच्छुक हैं। लेखक असली दृश्य का विकास करते हैं, जिन्हें बाद में धारावाहिकों में मौका देने पर विचार किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath