भारतवंशी धनुर्जय पाटील अमेरिका के पहले मुख्य डेटा वैज्ञानिक बने

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका को प्रौद्योगिकी और नवाचार में अग्रणी बनाए रखने से संबंधित नीतियां और कार्यप्रणालियां बनाने में मदद के लिए व्हाइट हाउस ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक धनुर्जय ‘डीजे’ पाटिल को अपना मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त किया है।

पाटील (45) ने गुरुवार को अमेरिकी लोगों के नाम लिखे एक संदेश में कहा, “ओबामा प्रशासन ने अमेरिकी सरकार के संचालन में सुधार के लिए डेटा उपयोग को अंगीकार किया है।”

पाटील ने कहा, “मेरी भूमिका डेटा में निवेश पर देश का लाभ बढ़ाने के क्रम में अमेरिकी जनता के लाभ के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और नवाचार के लिए समयबद्ध तरीके से डेटा मुहैया कराने, उसकी प्रक्रिया पूरी करने और उसका लाभ सुनिश्चित करने की होगी।”

पाटील ने कहा कि उन्होंने चार गतिविधियों पर ध्यान देने की योजना बनाई है :

– यह दृष्टिकोण उपलब्ध कराना कि संघीय डेटा पर अधिकतम सामाजिक लाभ कैसे उपलब्ध कराया जाए।

– ऐसी राष्ट्रव्यापी डेटा नीति तैयार करना, जो डेटा युग में हमारे देश के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए साझा सेवाओं और अग्रगामी आचरणों में सक्षम बनाएं।

– डेटा प्रबंधन की अच्छी कार्यप्रणाली विकसित करने के लिए एजेंसियों के साथ काम करना और डेटाबेस दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करना।

– सार्वजनिक सेवा के लिए डेटा विज्ञान में कु़शल लोगों की भर्ती करना।

मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मेगन स्मिथ ने बताया, “राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिकी लोगों की बेहतर सेवा में सरकार की मदद के लिए डीजे जैसी शीर्ष तकनीकी प्रतिभा को संघीय सरकार में शामिल किया है।”

उन्होने कहा, “डीजे डेटा वैज्ञानिक के तौर पर अपने अतुल्य करियर के बाद व्हाइट हाउस से आकर जुड़े हैं।”

डीजे मेरीलैंड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट के छात्र और संकाय सदस्य हैं। उन्होंने मौसम के संख्यात्मक अनुमान में बड़े सुधार के लिए नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) द्वारा प्रकाशित डेटा सेट का प्रयोग किया।

डीजे ने सैन डीएगो के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक किया है। उन्होंने मेरीलैंड कॉलेज पार्क विश्वविद्यालय से व्यावहारिक गणित में पीएचडी डिग्री ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493