भारतवंशी पत्रकार कनाडा में सम्मानित

ओटावा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मूल की एक कनाडाई महिला पत्रकार को मीडिया में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यहां भारतवंशी समुदाय ने सम्मानित किया है।

परवासी मीडिया समूह द्वारा शुक्रवार को आयोजित ‘परवासी अवार्ड्स’ समारोह में समाचार पत्र टोरंटो सन की एडिटर-इन-चीफ एड्रीनी बत्रा को ‘बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।

परवासी मीडिया समूह की स्थापना 2005 में हुई थी, और यह विभिन्न क्षेत्रों में सफल पंजाबी मूल के कनाडाई नागरिकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता है।

टोरंटो सन की एक रपट के अनुसार, बत्रा ने कहा है, “भारतीय मूल के कनाडाई समुदाय ने विभिन्न पेशों में अपनी पकड़ बनाई है और पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान पाना सुखद है।”

बत्रा 2011 में टोरंटो सन से जुड़ने से पहले कनाडा के सशस्त्र बल में एक लेफ्टिनेंट के रूप में कार्यरत थीं।

‘परवासी अवार्ड्स’ समारोह में भारत के पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह सम्मानित अतिथि थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493