भारतवंशी पर धोखाधड़ी का आरोप

न्यूयॉर्क, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक पर कथित रूप से 10 लाख स्पैम ई-मेल भेजने और अनेक कंप्यूटर नेटवर्क को क्षति पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी शिकागो के संघीय अभियोजक ने दी।

संघीय अभियोजक जचारी टी. फरडॉन ने मंगलवार को कहा कि माइकल परसौद ने ‘स्नोशू स्पैनिंग’ तकनीकी का इस्तेमाल कर कम से कम नौ नेटवर्क पर स्पैम ई-मेल भेजने के लिए अनेक ई-मेल पतों और डोमेन के इस्तेमाल किए थे।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि परसौद ने वस्तु एवं सेवा विक्रेताओं के एवज में अमेरिका और विदेशों में लोगों को स्पैम ई-मेल भेजकर प्रत्येक बिक्री पर कमिशन की मांग की थी।

जब इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को पता लगा कि वह बड़े पैमाने पर स्पैम अभियान चलाने के लिए उनके सर्वर का इस्ेमाल कर रहा है तो उन्होंने सेवा की शर्तो के उल्लंघन के लिए परसौद का इंटरनेट कनेक्शन काट दिया।

अभियोजन पक्ष ने आगे कहा कि इसके बाद परसौद ने स्पैम अभियान के लिए नए इंटरनेट पतों के पंजीयन हेतु गलत पहचान और फर्जी दस्तावेज बना लिए।

उसके ऊपर स्पैम अभियान के लिए अवैध रूप से लाखों ई-मेल पते दूसरों को बेचने के भी आरोप हैं।

गत जनवरी महीने में उसे एरिजोना में गिरफ्तार किया गया था और शिकागो में मंगलवार को संघीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सुसान ई.कॉक्स की अदालत में पेश किया गया। अदालत में परसौद ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493