भारतवंशी रेस्तरां मालिकों को कर चोरी के लिए जेल

वेलिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की एक अदालत ने गुरुवार को भारतवंशी रेस्तरां के मालिकों को कर चोरी के अपराध में आठ महीने के लिए घर में नजरबंद करने की सजा सुनाई।

समाचार पत्र ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के अनुसार, ऑकलैंड के पूर्वी उपनगर हॉविक में ‘इंडियन किचन’ नाम के रेस्तरां के मालिकों तरुण एवं शीतल खुराना ने छह सालों से 10 लाख न्यूजीलैंड डॉलर (7,24,665 डॉलर) से अधिक की कर राशि का भुगतान नहीं किया था।

एक अधिकारी ने बताया, “इन लोगों ने नकद बिक्री के बड़े हिस्से का भुगतान नहीं किया था और अपने कर्मचारियों को भुगतान की जाने वाली राशि के बारे में भी गलत जानकारी दी थी। यह सब उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493