भारतवंशी वकील ‘लॉयर ऑफ द ईयर’ की दावेदार

न्यूयॉर्क, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी वकील ऋचा नौजोक्स को थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के ट्रस्ट लॉ लॉयर आफ द ईयर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यह पुरस्कार उन संस्थाओं या वकीलों को दिया जाता है जो लोगों को नि:शुल्क कानूनी मदद देने में हमेशा आगे रहने की कोशिश करते हैं। यह पूरी दुनिया में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नि:शुल्क काम करने वाले वकीलों को सम्मानित करने की फाउंडेशन की एक कोशिश है।

जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें ऋचा एकमात्र भारतवंशी दावेदार हैं। यह जानकारी एक बयान में दी गई है।

ऋचा को मुंबई स्थित वेल्लो ने अपने जटिल अमेरिकी और भारतीय कानूनी ढांचे को बनाने में मदद देने के लिए नामित किया है। वेल्लो ‘वाटर व्हील्स’ बनाती है जो महिलाओं को दूरदराज के इलाकों से घर तक पानी को सुरक्षित लाने में मदद करता है।

इस पुरस्कार के लिए भारतीय फर्म लॉक्वेस्ट को भी नामित किया गया है। इस फर्म ने एक ट्रस्ट की मदद चाय बागान कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए संगठित करने में की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493