भारतवंशी व्यापारियों पर कर चोरी के आरोप

वाशिंगटन, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। शिकागो में सात शराब दुकानों के भारतवंशी मालिकों पर बिक्री कर की चोरी करने के आरोप तय किए गए हैं, जिसके लिए उन्हें तीन से 15 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

एनबीसी शिकागो द्वारा शुक्रवार को जारी एक रपट के अनुसार, महान्यायवादी कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने चिराग पटेल, दीपक कुमार पटेल, जिगर कुमार पटेल, मुकेश पटेल, निशांत पटेल, रजनीकांत पटेल तथा विशाल पटेल के खिलाफ दो साल तक आपराधिक जांच के बाद उनके खिलाफ आरोप तय किए गए।

दो अन्य दुकान मालिकों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं, जिनकी पहचान अब्दल फतह हम्माद और यासीर कानन के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी नौ आरोपियों ने जुलाई 2010 से लेकर दिसंबर 2013 तक इलिनोइस राज्य को 35 लाख डॉलर से अधिक का चूना लगाया।

बयान में महाधिवक्ता लीसा मादिगन ने कहा, “इससे यह संदेश गया है कि इलिनोइस में व्यापार करने का मतलब कानूनों का पालन करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493