भारतीयों को राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच बनने का मौका मिलना चाहिए : पॉल

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक सुब्रतो पाल का मानना है कि एक भारतीय भी राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच के रूप में सफल हो सकता है और टीम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक सुब्रतो पाल का मानना है कि एक भारतीय भी राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच के रूप में सफल हो सकता है और टीम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है।

पाल ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि भारतीय कोच को ढूंढना लक्ष्य होना चाहिए क्योंकि यह ग्रासरूट स्तर पर खेल को बेहतर करने में मदद करेगा और यही चीज किसी भी टीम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बनाती है।

पाल ने कहा, “पहले तो आपको भारतीय कोच पर भरोसा होना चाहिए। अगर हम उन्हें मौका ही नहीं देंगे तो वे अपने आप को साबित कैसे करेंगे? 130 करोड़ की आबादी वाले देश में 10 भी अच्छे कोच नहीं होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है।”

स्टीफन कांस्टेनटाइन के इस्तीफा देने के बाद से अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) नए कोच की तलाश कर रहा है। एआईएफएफ ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनके पास किसी बड़े विदेशी कोच को नियुक्त करने का बजट नहीं है। पाल का मानना है कि एक अच्छे भारतीय कोच को ढूंढने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आनी चाहिए।

पाल ने कहा, “भारत में कई अच्छे कोच हैं जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय कोच के मार्गदर्शन में हमने सैफ प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”

पाल विदेशी कोच के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन मानते हैं कि भारतीय कोच को भी अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं विदेशी कोच के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन भारतीय कोच को भी खुद को साबित करने के लिए मौका मिलना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493