मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। संगीतकार एवं ‘परिक्रमा’ बैंड के सदस्यों में से एक सुबीर मलिक का कहना है कि अब भारतीय संगीत के नए स्वरूपों को स्वीकार करने से नहीं हिचकिचाते।
मलिक ने आईएएनएस से कहा, “भारत विकसित हो रहा है (जहां तक इंडी म्यूजिक को स्वीकार करने की बात है)। बहुत से लोग संगीत के नए स्वरूपों को स्वीकार कर रहे हैं। हम कम से कम संगीत के मामले में अधिक सहिष्णु हो गए हैं और यह अच्छी बात है।”
dharmpath.com dharmpath