भारतीय अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम को उप्र रत्न पुरस्कार

वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आजमगढ़ में पैदा हुए भारतीय अमेरिकी व्यवसायी और समाजसेवी फ्रैंक इस्लाम को उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आगरा में सोमवार को प्रवासी दिवस के उद्घाटन समारोह में उनके भारतीय अमेरिकी दोस्त डॉ. फजल खान ने उनकी ओर से यह पुरस्कार यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ग्रहण किया।

इस्लाम 1970 के शुरुआती दिनों में कोलरॉडो विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने अमेरिका आए थे। उन्होंने कहा, “पुरस्कार मेरे लिए काफी महत्व रखते हैं और विनम्रता के साथ मैं यह पुरस्कार स्वीकार करता हूं, क्योंकि उत्तर प्रदेश के पुत्र के रूप मैंने यही सीखा है।”

इस्लाम उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहते हैं के प्रवासी दिवस के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए प्रवासियों को जोड़ना एक सार्थक कदम है।

उन्होंने प्रदेश सरकार को मदद की पेशकश करते हुए कहा कि वह खासतौर से शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं। इस्लाम ने कहा, “मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश को अपनी विशाल क्षमता के दोहन के लिए लोगों को शिक्षित करना होगा तथा उन्हें आर्थिक गतिशीलता प्रदान करनी होगी।”

इस्लाम ने पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नए मैनेजमेंट स्कूल के निर्माण के लिए 20 लाख डॉलर का दान दिया था। इसके अलावा उन्होंने आजमगढ़ में महिलाओं के लिए तकनीकी शिक्षा संस्थान खोलने के लिए भी मदद की थी। उन्होंने इस प्रकार के और भी मदद देने की बात कही है।

इस्लाम ने वर्ष 1994 में एक सूचना-तकनीक कंपनी क्यूएसएस का गठन किया था। वे उसके इकलौते कर्मचारी थे। वर्ष 2007 में उस कंपनी को बेचने से पहले उसमें 2,000 कर्मचारी थे और उसकी सालाना बिक्री 30 करोड़ मिलियन डॉलर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493