न्यूयॉर्क, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट पीटर जैकब न्यू जर्सी से प्रतिनिधि सभा का चुनाव दौड़ हार गए हैं।
केरल में जन्मे समाज सेवी न्यू जर्सी के ‘सेवन्थ कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ में 15 प्रतिशत मतों से हार गए। यहां किसी भी इलाके में भारतीय मूल के अमेरिकियों की ज्यादा आबादी नहीं है।
कांग्रेस के लियोनार्ड लांस पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन सीट से फिर से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन उनके वोट प्रतिशत में कमी आई है। इस बार उन्हें 55 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि पिछली बार उन्हें 59.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath