सिडनी, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक अदालत ने सोमवार को हत्या के एक मामले में भारतीय मूल की महिला को 18 साल कैद की सजा सुनाई। इस महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की मंगेतर को जलन और गुस्से की वजह से मार डाला था।

हेराल्ड सन की रपट के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश हेलेन विल्सन ने 32 साल की मनीषा पटेल को सजा सुनाई।
पूर्वी जोशी नाम की महिला नवंबर 2013 में सिडनी पहुंची थी। उसकी शादी नीरज दवे से होनी थी। लेकिन, 30 जुलाई 2013 को नीरज को अपने अपार्टमेंट में पूर्वी का शव मिला। जोशी की चाकू मारकर हत्या की गई थी। चाकू उसके पेट में घुसा हुआ मिला।
अदालत में सुनवाई के दौरान साफ हुआ कि दवे और मनीषा 2011 में एक विवाह कराने वाली वेबसाइट के जरिए मिले थे। उनके बीच दोस्ती बढ़ी और यौन संबंध बन गए। इस संबंध से मनीषा गर्भवती भी हुई। मनीषा ने गर्भपात करा लिया था।
इस बीच दवे भारत में अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद पूर्वी के संपर्क में आया। उसने पूर्वी से कहा कि मनीषा उसकी बस एक दोस्त है।
पुलिस ने बताया कि पूर्वी ने मनीषा को यह जानने के लिए बुलाया था कि उसका दवे से क्या संबंध है। मनीषा ने कहा कि पूर्वी ने उस पर हमला किया। आत्मरक्षा में उसे मारना पड़ा। लेकिन अदालत ने इसे नहीं माना। अदालत ने कहा कि मनीषा को जरूर समझ में आया होगा कि पूर्वी अपनी जान बचाने के लिए लड़ रही है।
dharmpath.com dharmpath