मुंबई , 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के युवा मामले और खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले 2018 राष्ट्रमंड खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाएंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन गोल्ड कोस्ट में 4 से 15 अप्रैल 2018 के बीच होगा। इसका लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण सोनी पिक्च र्स नेटवर्क पर होगा।
राठौर खिलाड़ियों का भरपूर समर्थन देते हुए उनका मनोबल और उत्साह बढ़ाएंगे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सोनी पिक्च र्स नेटवर्क के स्पोटर्स चैनल पर एक्सक्लूसिव रूप से खेलकूद में दिलचस्पी रखने वाले उत्साही लोगों को लाइव संबोधित करेंगे और प्रशंसकों से बातचीत करेंगे।
राठौर खुद एक चैंपियन निशानेबाज रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में एथेंस में आयोजित ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी पदक जीत चुके हैं।
राठौर खिलाड़ियों से चैंपियनशिप के सीक्रेट्स शेयर करते हुए उन्हें यह बताएंगे कि इस स्तर पर उन्हें चैंपियन बनने के लिए किस तरह मेहनत करने की जरूरत है।
इस लाइव टेलीकास्ट के दौरान देश भर के दर्शकों को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री से बातचीत करने का मौका मिलेगा। इस शो में राठौर के साथ पहलवान गीता फोगाट, हॉकी के पूर्व खिलाड़ी वीरेन राक्विन्हा और मशहूर स्पोटर्स एंकर रमन भनोट भी शामिल होंगे।
राठौर ने कहा, “मैं देश भर के स्पोटर्स प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए हमेशा से उत्साहित रहा हूं। हम इस तरह की खेल संस्कृति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे खेलकूद में भागीदारी को बढ़ावा मिले। हमारी यह प्रतिबद्धता उस समय मजबूत होगी, जब प्रशंसकों को राष्ट्रमंडल खेलों जैसे क्वॉलिटी स्पोटर्स ऐक्शन को लाइव देखने का मौका मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath