भारतीय खेल निकायों में बदलाव की जरूरत : माकपा

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) का कहना है कि रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के असफल प्रदर्शन के मद्देनजर सभी खेल महासंघों में पूर्ण रूप से जांच तथा फेरबदल की जरूरत है और इसके साथ ही इन्हें राजनीतिक छत्रछाया से भी अलग किया जाना चाहिए।

माकपा ने अपने जरनल ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के संपादकीय में कहा, “इन सभी महासंघों को अब लोकतांत्रिक निकाय बनना चाहिए, जिसमें खेल से संबंधित अधिक से अधिक लोग अपनी बात रखें।”

जरनल में कहा गया कि खेलों को युवाओं के पूर्ण विकास और समाज कल्याण के रूप में देखने वाली व्यापक खेल नीति को जगह मिलनी चाहिए।

रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के खराब प्रदर्शन पर भी संपादकीय में एक प्रकाश डाला गया, जहां भारत को केवल एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है।

संपादकीय में कहा गया कि खेलों में सर्वश्रेष्ठ न कर पाने की गलती केवल एथलीटों की नहीं, बल्कि देश में बेकार मूलभूत खेल संरचनाओं की है। इसमें खेलों में वित्तीय कमी तथा खेल महासंघों में राजनीतिक-नौकरशाही भाई-भतीजावाद चलन का शामिल होना भी है।

संपादकीय में यह भी कहा गया कि रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले एथलीटों को करोड़ों रुपये तथा अन्य चीजें पुरस्कार स्वरूप देना भारतीय खेलों के संदंर्भ में खड़ी परेशानियों का हल नहीं है।

इसमें कहा गया, “अगर राज्य और केंद्र सरकार एक बड़े पैमाने पर खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने और युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त रूप से धन की व्यवस्था की योजना बनाती है, तो यह सबसे अच्छा होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493