भारतीय टीम 8वें जूनियर एशिया कप के लिए रवाना

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मलेशिया के कुआंतान में आयोजित होने वाले आठवें जूनियर एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सोमवार रात रवाना हो गई।

जूनियर एशिया कप 14 नवंबर से कुआंतान के विस्मा बेलिया हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सबसे विशिष्ट जूनियर एशियाई टूर्नामेंटों में से एक आठवें जूनियर एशिया कप में शीर्ष आठ टीमें शामिल होंगी।

भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिह ने कहा, “मलेशिया में मिला समर्थन हमें पसंद है और हम वहां के मौसम और अन्य स्थितियों से परिचित हैं। हम मलेशिया में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।”

टीम के कप्तान हरजीत सिंह ने कहा, “कुआंतान में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए टीम काफी सकारात्मक है। हम 60 दिनों तक साथ रहे हैं और हमने अपने डिफेंस को सशक्त करने में काफी मदद की है। हमें खुद से काफी बड़ी उम्मीदें हैं।”

भारत को मलेशिया, जापान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को जापान के खिलाफ करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493