भारतीय टेलीविजन पर रोमांच देख खुश हूं : आमिर

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान ने दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अभिनीत टेलीविजन धारावाहिक ’24 सीजन 2′ का फर्स्ट लुक देखने के बाद इसकी सराहना करते हुए कहा कि वह भारतीय टेलीविजन पर इस तरह का रोमांच देख काफी खुश हैं।

आमिर ने ट्विटर पर लिखा, “धारावाहिक ’24 सीजन 2′ का फर्स्ट लुक देखा। मैं टेलीविजन पर इस तरह के रोमांच को देख कर काफी खुश हूं। अनिल और कलर्स (चैनल) को इसके लिए बधाई।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस शो को बड़ी सफलता मिलेगी। धारावाहिक की पूरी टीम को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493