भारतीय डीजे के साथ सहभागिता करेंगे स्टीव आओकी

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय डीजे शान सिंह ने अमेरिकी इलेक्ट्रो हाउस संगीतकार स्टीव आओकी के साथ ‘डॉन्ट होल्ड ऑन’ गीत के रीमिक्स के लिए करार किया है। यह गीत लुई टॉमलिंसन द्वारा गाया गया था।

इस समझौते के लिए शान ने वैश्विक एजेंसी डेविड लुईस प्रोडक्शंस के साथ करार किया है। शान पहले ऐसे भारतीय डीजे हैं, जो टूमॉरोलैंड फेस्टिवल में धूम मचा चुके हैं।

शान ने कहा, “वर्ष 2017 मेरे लिए उत्साहजनक है। मेरा प्रबंधन मुझे इस साल भी अल्ट्रा संगीत महोत्सव में शामिल करने के लिए काम कर रहा है और मैं स्टीव आओकी के साथ मंच साझा करूंगा और हम रीमिक्स लाइव पर धमाल मचाएंगे। यह सब सात वर्ष की लंबी अवधि का प्रमाण है।”

डीजे शान उद्योग के कई दिग्गजों के साथ मंच साझा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493