भारतीय दक्षता, जापानी प्रौद्योगिकी का मेल लाभकारी : गोयल

टोक्यो, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय दक्षता और सस्ता विनिर्माण तथा जापानी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से दोनों देशों को लाभ होगा। यह बात यहां आठवीं भारत जापान ऊर्जा वार्ता के बाद कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कही।

गोयल ने ट्विटर पर अपने ट्वीट में कहा, “जापान की प्रौद्योगिकी और ज्ञान तथा भारतीय दक्षता और सस्ता विनिर्माण दोनों के लिए लाभकारी है।”

वार्ता के बाद गोयल और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार तथा उद्योग मंत्री मोटू हयाशी ने एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए।

गोयल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वार्ता में स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी, सुपर-एफीशिएंट अप्लायंसेज और एलईडी पर चर्चा हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493