भारतीय धारावाहिकों में काम करने की फिलहाल योजना नहीं : निम्रत

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अतर्राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा कि निकट भविष्य में भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

मनोज नाइट श्यामलन की टेलीविजन श्रृंखला ‘वेवर्ड पाइन्स’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री निम्रत का मानना है कि पश्चिम में टीवी पर काम करने की काफी गुंजाइश है।

निम्रत ने ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “भारत में टेलीविजन पर जल्द शुरुआत करने की कोई योजना नहीं है। भारत में, मैं फिल्म चाहती हूं न कि धारावाहिक, क्योंकि पश्चिम में टेलीविजन पर काफी गुंजाइश है।”

अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘होमलैंड’ में एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के रूप में अपनी भूमिका के लिए वाहवाही बटोर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह नॉन-फिक्शन टेलीविजन शो का हिस्सा बनेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं नॉन-फिक्शन शो पसंद करूंगी और फिक्शन की अभी जल्दबाजी नहीं।”

‘वेवर्ड पाइन्स’ में ‘एयरलिफ्ट’ की अभिनेत्री अमेरिकन स्टार जैसन पैट्रीक के साथ नजर आ रही हैं। यह ब्लेक क्राउच के उपन्यास पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493