भारतीय ने अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने का दोष कबूला

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एक भारतीय व्यक्ति ने अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने का जुर्म कबूला है।

द अमेरिकन बाजार के मुताबिक, कोर्ट ऑफ यूएस अटॉर्नी रिचर्ड एस.हारतूनियन ने मनीष पटेल (43) को सोमवार को दोषी ठहराया।

न्याय विभाग के एक बयान के मुताबिक, “पटेल ने स्वीकार किया कि उसने बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स के समक्ष 20 जनवरी को एक फर्जी भारतीय पासपोर्ट पेश किया। पटेल ने अवैध रूप से अमेरिका में घुसने से पहले लंदन के रास्ते भारत से टोरंटो जाने के लिए एक फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। यह पासपोर्ट किसी दूसरे के नाम पर था, लेकिन इस पर तस्वीर पटेल की थी।”

जब वह अमेरिका में दाखिल हुआ तो उसने निरीक्षण के लिए खुद को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।

जांच के बाद अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल के एजेंट ने पाया कि पटेल एक अजन्मे बच्चे की हत्या का प्रयास करने सहित कई मामलों में वांछित है।

पटेल को अधिकतम 10 वर्षो की सजा हो सकती है तथा जेल के बाद तीन वर्षों तक उसे निगरानी में रहना पड़ सकता है।

द अमेरिकन बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत उस पर 25 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगा सकती है। उसे 16 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493