भारतीय प्रवासी ने आबूधाबी में जीते 27 लाख डॉलर

आबूधाबू, 4 जून (आईएएनएस)। आबूधाबी में आयोजित एक लॉटरी में एक प्रवासी भारतीय ने एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर) जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जहां संजय नाथ आर ने पहला स्थान जीता, पांच अन्य भारतीय प्रवासी भी बिग टिकेट आबू धाबी लॉटरी के शीर्ष 10 विजेताओं में रहे।

विजेताओं की घोषणा सोमवार को हुई।

पिछले महीने, बिग टिकेट लॉटरी में शारजाह में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति शोजित के.एस. ने विजेता के तौर पर 1.5 करोड़ दिरहम जीते थे।

बिग टिकेट आबूधाबी में इनाम के तौर पर नकदी और आलीशान कारें देने वाला सबसे बड़ा और सबसे लंबा मासिक लॉटरी ड्रा है।

इसकी टिकट ऑनलाइन या आबूधाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, ऐन ड्यूटी फ्री और सिटी टर्मिनल आबूधाबी से खरीदी जा सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493