नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सातवें जागरण फिल्मोत्सव में यहां शनिवार को दर्शाई गई रोमांटिक फिल्म ‘लालूलाल डॉट कॉम’ के निर्देशक और दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता खालिद अहमद का कहना है कि पाकिस्तानी फिल्में वर्तमान में भारतीय फिल्म जगत के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति में नहीं हैं।

‘सिनेमा बियोंड बॉर्डर्स’ के विषय पर एक चर्चा में खालिद के साथ पाकिस्तानी फिल्मकार साहिबा सुमार और दिग्गज भारतीय फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा और बिजॉय नाम्बियार ने बताया कि किस प्रकार भारत और पाकिस्तान के फिल्म जगत दोनों देशों के बीच की दूरी को पाटने में मदद कर सकते हैं।
खालिद ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज से काफी खुशी होती है, लेकिन उन्होंने भारत में पाकिस्तानी फिल्मों को रिलीज न किए जाने पर शिकायत जताई।
खालिद ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता कि आखिर क्यों हमारी फिल्मों के भारत में नहीं दिखाया जाता। हो सकता है कि इसके पीछे बजट एक बड़ा कारण हो।”
dharmpath.com dharmpath