भारतीय फिल्म जगत में बड़ा बदलाव लाएंगी नित्या : ताहा शाह

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ताहा शाह ने कहा है कि फिल्म निर्देशक नित्या मेहरा भारतीय फिल्म जगत में बड़ा बदलाव लाएंगी। उनकी फिल्म ‘बार-बार देखो’ शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।

ताहा ने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि बतौर निर्देशक शुरुआत कर रही नित्या भारतीय फिल्मों को लेकर दर्शकों के नजरिए में बदलाव लाएंगी। वह जैसी कहानियां लिखती हैं, चरित्रों को समझती हैं और विभिन्न मुद्दों पर व्यापक नजरिया रखती हैं, वह सराहनीय है। “

ताहा के अनुसार, नित्या की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कभी किसी दृश्य के लिए कलाकारों से कोई मांग नहीं करती। वह उन्हें अपने हिसाब से काम करने देती हैं और सहजता से चीजों को आगे बढ़ती हैं।

मॉडलिंग में रुचि होने के कारण संयुक्त अरब अमीरात के ताहा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘लव का द एंड’ से की।

ताहा कहते हैं कि नवोदित होने के बावजूद नित्या में अपने काम को लेकर स्पष्टता है।

‘बार-बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493