भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 47.14 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार (26 अगस्त) को 47.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह गुरुवार को दर्ज कीमत 46.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाले पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने कहा कि रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 26 अगस्त को बढ़कर 3159.50 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि 25 अगस्त को यह 3130.32 रुपये प्रति बैरल थी।

पीपीएसी के अनुसार, रुपया 26 अगस्त को मजबूत होकर 67.03 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 25 अगस्त को यह 67.09 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493