नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार 26 मई, 2016 को 47.23 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो बुधवार 25 मई को 46.74 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को बढ़कर 3,178.11 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो बुधवार को 3,152.39 रुपये प्रति बैरल थी। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 67.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो बुधवार को 67.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath