भारतीय मछुआरे को गोली नहीं मारी : श्रीलंकाई नौसेना

कोलंबो, 7 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को भारतीय मीडिया में आई इस खबर का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि श्रीलंकाई नौसेना ने कच्छथीवू द्वीप के पास तमिलनाडु निवासी भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर चामिंडा वालकुलुगे ने खबर का खंडन करते हुए कहा कि नौसेना कर्मियों को भारतीय मछुआरों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया गया है। नौसेना कर्मियों को भारतीय मछुआरों के श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर सिर्फ गिरफ्तारी का आदेश है।

जबकि तमिलनाडु के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरा ब्रिडगो (22) द्वीप के निकट रविवार रात को मछली पकड़ रहा था, जब नौसेना कर्मियों ने बिना किसी चेतावनी के गोली चलानी शुरू कर दी। ब्रिडगो की इसमें मौत हो गई और एक अन्य भारतीय मछुआरा घायल हो गया।

श्रीलंका और भारत एक संकरी समुद्री पट्टी के जरिए बंटे हुए हैं। श्रीलंकाई नौसेना पर तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरों की मछली पकड़ने के दौरान हत्या करने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493