भारतीय महिलाएं ‘चीटर मोहन’ से खुद को जुड़ पाएंगी : कनिका कपूर

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। गायिका कनिका कपूर का कहना है कि आज की महिलाएं उनके गीत ‘चीटर मोहन’ से खुद को जोड़ पाएंगी।

‘चीटर मोहन’ एक ऐसा गाना है जिसे मैं खुद बतौर श्रोता पार्टी करते हुए सुनना पसंद करूंगी।

यह गाना दिल तोड़ने और परेशानियां पैदा करने वालों पर आधारित है लेकिन इसके बोल बहुत ही मजेदार हैं।

कनिका ने कहा, “इस गाने के बोल बहुत ही मजेदार हैं और मैं महसूस करती हूं कि आज की महिलाएं खुद को इससे जोड़ पाएंगी। हमें जिंदगी के अलग-अलग चरणों में इन स्थितियों का सामना करना होता है और हम इस एहसास को मजेदार और खुशनुमा ढंग से इस पार्टी सॉन्ग में डालना चाहते थे।”

कनिका ‘बेबी डॉल’, ‘चिट्टियां कलाइंया’ और ‘देसी लुक’ जैसे कई हिट गानों के लिए जानी जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493