नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आतिया शेट्टी का मानना है कि भारतीय महिलाओं को बादाम के आकार की खूबसूरत आंखें मिली हैं।
आतिया मेबलीन न्यूयॉर्क की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “यह अच्छी बात है कि भारतीय महिलाओं को खूबसूरत आंखों का तोहफा मिला है, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय महिलाओं की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। ये बादाम के आकार की हैं। बड़ी-बड़ी भूरी और खूबसूरत आंखें। यहां तक कि स्कूल में हमें सिर्फ इसके मेकअप के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।”
अभिनेत्री ने कहा, “जब मैं शूटिंग पर नहीं होती हूं तो मुझे लगता है कि त्वचा का सांस लेना जरूरी है, इसलिए मैं थोड़ा लिप बाम, और मस्कारे का भी इस्तेमाल करती हूं। मैं मस्कारे के बिना घर से नहीं निकलती।”
अपने बालों के लिए आतिया ने कहा, “मेरी दादी आज भी रविवार को मुझे बैठाकर मेरे बालों में नारियल का तेल लगाती हैं और मैंने जब से होश संभाला है, तब से ऐसा कर रही हूं। यह मेरे बालों का रहस्य है। मुझे स्पा और किसी और चीज की जरूरत नहीं होती।”
dharmpath.com dharmpath