भारतीय महिला करेगी ‘वूलवर्थस’ पर मुकदमा

सिडनी, 14 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रह रही भारतीय महिला विषाक्त मशरूम बेचने के लिए एक किराने की दुकान पर मुकदमा दायर करने वाली है। रविवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

समाचार पत्र ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक, राजवीर कौर (25) ने 24 अप्रैल 2014 को मशरूम का सेवन किया था, जिसके बाद वह बीमार हो गई। उन्हें लगातार उल्टी और अतिसार से जूझना पड़ा। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, इसलिए उनकी जिंदगी बचाने के लिए उनका लीवर प्रत्यारोपित किया गया।

जांच में पता चला कि कौर ने विषाक्त मशरूम खाई थी, जो दिखने में तो सामान्य मशरूम की तरह होती है, लेकिन खाने के बाद यह शरीर में अत्यधिक विषैले तत्व छोड़ती है।

आस्ट्रेलिया की सुपरमार्किट कंपनी ‘वूलवर्थस’ ने हालांकि इस जिम्मेदारी से यह कहते हुए हाथ झाड़ लिया गया है कि 2014 में की गई जांच में मशरूम में विषैले तत्व होने के कोई प्रमाण नहीं मिले। कंपनी ने कहा कि हो सकता है कि वह मशरूम कहीं और से ली गई हो।

कौर का कहना है कि उन्होंने विषैला मशरूम खाने से लगभग दो सप्ताह पहले इसे ‘वूलवर्थस’ से खरीदी थी।

वर्तमान समय में कौर आस्ट्रेलिया में अस्थाई वीजा पर रह रही हैं। उन्होंने वहां स्थाई आवास के लिए आवेदन दिया है।

कौर को वहां के स्थानीय सिख समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493