भारतीय मूल के चिकित्सक पर यौन उत्पीड़न के 118 मामले दर्ज

लंदन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक यहां स्थित एक चिकित्सक पर एक 13 वर्षीय नाबालिग के यौन उत्पीड़न समेत इस तरह के 118 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि लंदन की महानगरीय पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय मनीष शाह पर कथित रूप से पूर्वी लंदन में हवेरिंग स्थित उसके चिकित्सालय पर जून 2004 से जुलाई 2013 के बीच कम से कम 54 अलग अलग पीड़ितों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

महानगरीय पुलिस ने कहा कि मनीष जबरन संभोग के 65 और 52 अन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में अदालत का सामना करेगा।

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में अलग से मुकदम चलाया जाएगा।

अंग्रेजी के अलावा हिंदी और गुजराती भाषा बोलने वाले शाह का जन्म ब्रिटन में नहीं हुआ था। वह ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में एक पंजीकृत चिकित्सक है।

वह 31 अगस्त को बार्किं गसाइड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493