भारतीय मूल के ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत

न्यूयॉर्क, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में भारतीय मूल के ट्रक चालक की मौत हो गई। उसका ट्रक एक मिनी वैन से टकराने के बाद पलट गया जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक से क्रिसमस से जुड़े सामानों को ले जाया जा रहा था।

रविकेश कुमार डाक सेवा के लिए ट्रक चला रहा था, जो सैकरामेंटो से सैन जोस के लिए सेवाएं देती है। दुर्घटना सैन फ्रांसिस्को से करीब 45 किमी दूर डेनविले में सोमवार तड़के हुई।

फाक्स 40 टीवी ने रविकेश के बारे में कहा कि पहिए से कुचलकर मरने वाला यह युवा एक तरह का सैंटा क्लॉज ही था। उसके निकट के लोगों का कहना है कि वह हमेशा खुशियां बांटता रहता था।

फाक्स 40 टीवी के अनुसार, कुमार फिजी से आकर अमेरिका में बसे थे। उनकी पत्नी हाल ही में यहां उनके पास आई थीं।

उनके चाचा जितेंद्र राम ने टीवी स्टेशन से कहा, “वह हमेशा अपने परिवार का ख्याल रखते थे। यदि किसी को मदद की जरूरत होती तो वह हरदम तैयार रहते थे।”

अमेरिकी डाक सेवा के प्रवक्ता गुस रुज ने ईस्ट बे टाइम्स से कहा, “हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493