भारतीय मूल के फुटबाल खिलाड़ी ने किया लीवरपूल से करार

लीवरपूल, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के फुटबाल खिलाड़ी यान धांडा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के साथ करार किया है।

किसी शीर्ष इंग्लिश फुटबाल क्लब के साथ पेशेवर करार करने वाले धांडा पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड की युवा अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य धांडा हाल ही में 17 साल के हुए हैं और इसी के साथ उन्होंने लीवरपूल के साथ ढाई साल का करार किया है।

वह शीर्ष स्तर पर पेशेवर करार करने वाले दूसरे ब्रिटिश एशियाई हैं। इससे पहले नील टेलर ने स्वानसी के साथ करार किया था।

धांडा का जन्म बर्मिघम में हुआ था। 2013 में वह वेस्ट ब्रॉमविक एल्बायन से लीवरपूल की अकादमी से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493