भारतीय विदेश सचिव अप्रैल में नेपाल का दौरा करेंगे

काठमांडू, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर का 2 अप्रैल को नेपाल आना तय है। अपनी दक्षेस यात्रा के तहत वह तीन दिनों की नेपाल यात्रा पर पहुंचने वाले हैं।

काठमांडू, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर का 2 अप्रैल को नेपाल आना तय है। अपनी दक्षेस यात्रा के तहत वह तीन दिनों की नेपाल यात्रा पर पहुंचने वाले हैं।

नेपाल के विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि जयशंकर का राष्ट्रपति रामबरन यादव, प्रधानमंत्री सुशील कोईराला और विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडे सहित शीर्ष नेताओं से मिलना तय है।

वह अपने समकक्ष शंकर दास बैरागी से भी मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे और यह वार्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जुलाई 2014 में हुई यात्रा की आगे की कार्यवाही होगी।

जयशंकर की यह दक्षेस के सदस्य देशों की यात्रा का दूसरा चरण होगा। 1 मार्च को उन्होंने भूटान की, 3 मार्च को पाकिस्तान की और 4 मार्च को अफगानिस्तान की यात्रा की थी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दो हिस्सों में बंटा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पिछले वर्ष मोदी की अगस्त और नवंबर में दो नेपाल यात्राओं के बाद हुई प्रगति का अवलोकन करना है।

दूसरे चरण के तहत वह बड़े राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। उन्हें नेपाल की ताजा राजनीतिक स्थिति को समझने का अवसर मिलेगा।

अधिकारी ने कहा, “नए समझौते या सहमति पर हस्ताक्षर होंगे क्योंकि यह एक यात्रा होगी जो उन्हें राजनीतिक और द्विपक्षीय मुद्दे के बारे में समझने का अवसर मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493