भारतीय शांतिदूत यौन शोषण के 3 मामलों में शामिल

संयुक्त राष्ट्र, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय शांतिदूतों के खिलाफ 2010 से 2013 के दौरान दुष्कर्म के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र की रपट में इस बात का खुलासा हुआ है।

शुक्रवार को जारी की गई रपट के मुताबिक, इन चार सालों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों पर यौन दुष्कर्म के कुल 64 मामलों की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापना अभियानों में 100,000 से अधिक वर्दीधारी शांतिकर्मी कार्यरत हैं।

शांतिस्थापना अभियानों में यौन शोषण के आरोपों से निपटने वाली संस्था, संयुक्त राष्ट्र ऑफिस ऑफ इंटरनल ओवरसाइट सर्विसिस (ओआईओएस) ने हालांकि अपनी रपट में कहा है कि इन संयुक्त राष्ट्र को सर्वाधिक सैन्य योगदान देने वाले भारत जैसे देश की यौन शोषण के मामलों में संलिप्तता कम है।

वर्तमान में शांतिस्थापना अभियानों में भारत के 8,000 से अधिक सैन्यकर्मी तैनात हैं।

संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान करने वाले अन्य सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में पाकिस्तान के 8,750 से अधिक सैनिक हैं, और यौन शोषण के मामलों में इन सैनिकों की संलिप्तता के मामले अधिक हैं। बांग्लादेश के 9,000 सैन्यकर्मी संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापन अभियानों में लगे हुए हैं और यौन शोषण में इनकी संलिप्तता के दो मामले हैं।

रपट में कहा गया है, “हालांकि, कई कारक, जैसे कि टुकड़ियों के आकार, आरोपों की संख्या को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन यह बात सामने आई है कि सर्वाधिक सैन्य योगदान करने वाले देशों के सैन्यकर्मियों के खिलाफ यौन शोषण के सर्वाधिक आरोप नहीं हैं।”

संयुक्त राष्ट्र में सबसे कम सैन्यकर्मियों की संख्या ब्रिटेन से है। ब्रिटेन के 300 से भी कम सैन्यकर्मी यहां सेवारत हैं, जिनमें से सिर्फ एक के खिलाफ यौन शोषण के मामले की पुष्टि की गई है। वहीं, इस मामले में दक्षिण अफ्रीका 2,160 सैन्यकर्मियों के साथ यौन शोषण के आरोपों के मामले में सबसे आगे है, इसके सैनिकों के खिलाफ ऐसे नौ मामले हैं। जबकि उरुग्वे 1,500 सैन्यकर्मियों के साथ यौन शोषण के आठ मामलों का सामना कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493