भारतीय संदर्भ में सुपरहीरो फिल्म करना पसंद : राणा दग्गुबाती

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती का कहना है कि वह भारतीय संदर्भ में सुपरहीरो जॉनर की फिल्म करना चाहेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या राणा सुपरहीरो फिल्म करना चाहते हैं? इस पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैंने एक की है, ‘बाहुबली’।”

राणा ने हंसते हुए कहा, “यह आपके लिए सुपरहीरो फिल्म थी।”

राणा ने ‘बाहुबली’ में मुख्य खलनायक की भूमिका की थी।

सकारात्मक भूमिका निभाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं भारतीय संदर्भ में यहां की सोच और पटकथा के पहलू से यह करना चाहूंगा। सुपरहीरो होना एक अनुभव है, जो आप दर्शकों को देते हैं। यही कारण है कि हल्क, थानोस और सभी बड़े सुपरहीरो इसलिए हैं क्योंकि आप थिएटर जाते हैं तो आप फिल्मकारों की बनाई हुई दुनिया में प्रवेश करते हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493