भारतीय संस्कृति का महोत्सव शुरू

53075_originalरूस के 11 नगरों और महानगरों में भारतीय संस्कृति का महोत्सव इस वर्ष के अंत तक जारी रहेगा।

यह जानकारी सोमवार को मास्को में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए रूस में भारत के राजदूत श्री अजय मल्होत्रा ने दी। उन्होंने कहा कि भारत से आनेवाले 50 से अधिक कलाकारों की छह गायन और नृत्य मंडलियाँ रूस के विभिन्न नगरों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी और इस प्रकार रूस के लोगों को भारतीय संस्कृति से परिचित होने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगी। श्री अजय मल्होत्रा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि “भारत और रूस के बीच संबंधों की विशेश बात यह है कि ये संबंध परस्पर सूझबूझ और सद्भावना से भरपूर हैं और वे समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।”

रूस में भारतीय संस्कृति के इस महोत्सव से पहले पिछले साल विभिन्न भारतीय नगरों में रूसी संस्कृति के त्यौहार का आयोजन किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493