मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। डरावनी फिल्म ‘इकोज’ 29 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की पटकथ नील्स टिम ने लिखी है। यह एक युवा लेखिका की कहानी है, जिसे नींद में डरावने सपने आते हैं। इस तरह के सपने जब बहुत आने लगते हैं तो वह बेहद परेशान हो जाती है और इस रहस्य का पता लगाने की कोशिश करती है।
फिल्म में स्टीवन ब्रांड, केविन ब्रूर्टन, आइवरी डोर्च, केट फ्रेंच, स्टीव हैंक्स, जे.जे.नोलान, कैरोलिन व्हाइटनी स्मिथ और बिली वर्थ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को फिल्मक्वेस्ट 2014 पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार और सामो इंडी 2014 में सर्वश्रेष्ठ नैरटिव का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस फिल्म का निर्माण डिटे हालेस्कोव और आरन हार्वी ने किया।
dharmpath.com dharmpath