भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर खुश हूं : ऋचा चड्ढा

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। कान्स फिल्मोत्सव में तीसरी बार शामिल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि वह इस समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश हैं।

इस फिल्मोत्सव में उनकी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ को प्रदर्शित किया गया।

ऋचा ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे तीन बार इस फिल्मोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और इसमें भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश महसूस कर रही हूं।”

ऋचा ने 2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अपने किरदार से दर्शकों की प्रशंसा पाई थी। कान्स में उनकी फिल्म ‘मसान’ को जोरदार प्रशंसा के साथ दो पुरस्कार भी मिले।

साड़ी में इस फिल्मोत्सव में पहुंची ऋचा ने कहा, “इस बार का दौरा अंतिम मिनट में तय पाया था, लेकिन मैं खुश हूं कि एक अच्छे फैशन को अपना पाई और इसके लिए स्टाइलिस्ट को शुक्रिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493