भारतीय स्पैगेटी वेस्टर्न फिल्म में काम करेंगे अली

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अली फजल पहली भारतीय स्पैगेटी वेस्टर्न फिल्म के नायक होंगे। अली हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ में दिखाई दिए थे।

नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठा करने के उद्देश्य आयोजित गायक तोची रैना के कार्यक्रम में अली ने कहा, “यह पहली बार होगा जब कोई स्पैगेटी वेस्टर्न शैली की फिल्म भारत में बनाई जाएगी।”

अली ने बताया कि फिल्म में उनकी नायिका अभिनेत्री ऋचा चड्ढा होंगी और फिल्म के निर्देशक राजा चौधरी होंगे।

स्पैगेटी वेस्टर्न फिल्मों की एक शैली है, जिसे इतालवी फिल्म निर्माताओं ने लोकप्रिय बनाया था।

अली इसके अलावा सोनी राजदान के निर्देशन में बन रही ‘लव अफेयर’ में कल्कि कोच्लिन, गुलशन देवैया और मोनिका डोगरा के साथ दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493