भारतीय हवाईक्षेत्र बंद होने से श्रीलंका की उड़ान सेवाएं प्रभावित

कोलंबो, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हवाईक्षेत्र के कुछ निश्चित हिस्से सोमवार दोपहर तक भारतीय अग्नि मिसाइल के प्रक्षेपण के मद्देनजर अस्थाई तौर पर बंद रहे, जिसके कारण श्रीलंका के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीआईए) से रवाना होने वाली और यहां आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं।

सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण सोमवार को भारतीय राज्य ओडिशा के बलासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भारतीय वायु यातायात नियंत्रण ने श्रीलंका के अधिकारियों को सूचित किया कि अग्नि मिसाइल के परीक्षण की वजह से उनका हवाईक्षेत्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा।

श्रीलंका एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इस वजह से उनकी पांच उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। यहां से सिंगापुर, जकार्ता और कुआलालंपुर रवाना होने वाली उड़ानों के परिचालन में देरी हुई।

बीआईए आने और यहां से रवाना होने वाली कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं में भी देरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493