भारतीय हॉकी टीम ने बच्चों के साथ की रेस, संविधान दिवस मनाया

रायपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल खेलने के लिए दुनिया की शीर्ष सात देशों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जुटी भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को ‘रन फॉर जस्टिस’ रेस में बच्चों के साथ हिस्सा लिया और देश का पहला संविधान दिवस मनाया।

‘रन फॉर जस्टिस’ रेस में करीब 2,000 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।

रेस में हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह हिस्सा नहीं ले सके, जिसकी वजह का पता नहीं चल सकी है।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से यह रेस ‘रन फॉर जस्टिस’ शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद घड़ी चौक पर समाप्त हुई। रेस में राज्य के खेल एवं युवा कार्य मंत्री भैयालाल राजवाड़े, शहर के मेयर प्रमोद दुबे सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

दौड़ शुरू होने से पहले मरीन ड्राइव पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी हुई जिसमें खेल और संविधान से जुड़े सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। रन फॉर जस्टिस में शामिल बच्चे खिलाड़ियों का साथ मिलने के कारण काफी उत्साहित और खुश थे। बच्चों ने भारतीय खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लिए और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493