भारती एयरटेल तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा कंपनी

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक संख्या के मामले में वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है।

वर्ल्ड सेलुलर इंफोर्मेशन सर्विस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या 30.3 करोड़ हो गई है और इसके साथ ही वह वैश्विक रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़ गई है।

प्रथम और दूसरे पायदान पर क्रमश: चाइना मोबाइल और वोडाफोन ग्रुप हैं।

भारती एयरटेल का कारोबार दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में फैला हुआ है।

कंपनी के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा, “एयरटेल की यात्रा में यह एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इससे हमारे कारोबारी मॉडल तथा हमारे ब्रांड की ताकत का पता चलता है, जिसे 20 देशों के ग्राहक पसंद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493