मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार भारती सिंह ने ‘आई केन डू दैट’ में शामिल होने की तैयारी कर ली है।
भारती का कहना है कि हास्य कलाकार के तौर पर लोकप्रिय होने के बाद इस टेलिविजन रियलिटी शो के जरिये उनका एक नया पहलू उभरकर आएगा।
इस शो के मेजबान अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर हैं।
भारती ने कहा, “लोग मुझे हास्यकलाकार के रूप में जानते हैं। मैंने डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। लेकिन लोगों को इसमें मेरा नया अवतार नजर आएगा।”
‘आई केन डू दैट’ का भारतीय संस्करण जी टीवी चैनल पर प्रसारित होगा।
इस शो में विभिन्न क्षेत्रों की 12 लोकप्रिय हस्तियां शामिल होंगी। वे कुछ ऐसे मनोरंजक कृत्यों को प्रस्तुत करेंगे, जिसे उन्होंने पहले नहीं किया होगा।
dharmpath.com dharmpath