रविवार को समाचार एजेंसी फ्रांस प्रेस ने यह खबर दी। उसके अनुसार मुस्लिम अलगाववादी अपने दो नेताओं अफ़ज़ल गुरु और मकबूल बट्ट को फांसी देने की बरसी के सिलसिले में हड़ताल की अपील कर रहे हैं। सूचना मिली कि श्रीनगर में दुकानें बंद की गयी हैं, बहुत से मुहल्लों में मोबाइल इंटरनेट डिस्कनेक्ट किया गया है। हज़ारों सैनिक और पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। पिछले साल के फरवरी में कश्मीर के अलगाववादी अफ़ज़ल गुरु को 2001 में भारतीय संसद पर हमले का प्रबंध करने के लिये फांसी दी गयी थी। जम्मू और कश्मीर के लिबरेशन फ्रंट के संस्थापक मकबूल बट्ट को 1984 के फरवरी में फांसी दी गयी थी।
dharmpath.com dharmpath
