भारत अफगानी बच्चों के इलाज में मदद करेगा

काबुल, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत हृदय संबंधित रोगों से पीड़ित चार हजार अफगानी बच्चों के इलाज में अफगानिस्तान की मदद करेगा।

समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, अफगानिस्तान रेड क्रिसेंट सोसायटी (एआरसीएस) ने रविवार को कहा कि अधिकांश बच्चों के दिल में छेद है, जिसे चिकित्सा की भाषा में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) कहा जाता है।

भारत आगामी पांच सालों में प्रत्येक बच्चे पर तीन हजार अमेरिकी डॉलर खर्च करेगा। यदि खर्च चार हजार डॉलर से अधिक आएगा, तो बाकी खर्च का वहन एआरसीएस करेगा।

अफगानी बच्चों की मदद के लिए भारत की प्रशंसा करते हुए एआरसीएस के प्रवक्ता ने कहा, “भारत ने हमेशा एआरसीएस की मदद की है।”

भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अफगानिस्तान की सहायता देखकर उन्हें हर्ष हो रहा है।

सिन्हा ने कहा, “अफगानिस्तान में साधारण हृदय रोगों को संभालने के लिए भारत अफगानी हृदय रोग विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493