भारत आना चाहते हैं जेसन मोमोआ

मनीला, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेसन मोमोआ भारत में अपनी फिल्म ‘एक्वामैन’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहते हैं।

मनीला, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेसन मोमोआ भारत में अपनी फिल्म ‘एक्वामैन’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहते हैं।

फिल्म ‘एक्वामैन’ में मोमोआ एक्वामैन के किरदार में हैं। चीन में फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और पहले ही 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर मोमोआ ने खास बातचीत में आईएएनएस से कहा, “हम इसके अमेरिका और बाकी देशों में रिलीज होने तक इंतजार करेंगे। देखते हैं भारत में फिल्म कैसा व्यवसाय करती है।”

उनसे जब वार्नर ब्रदर्स के भारत में प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “काश, मैं भारत जा सकूं। मैं दिल्ली जाना चाहता हूं।”

फिल्म ‘एक्वामैन’ भारत में 14 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493