भारत आने पर सलमान के घर जरूर जाता हूं : शोएब

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्तमान में कॉमेडी शो ‘मजाक मजाक में’ में निर्णायक की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया कि वह जब भी भारत आते हैं, तो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार से मुलाकात करने के लिए उनके घर जरूर जाते हैं।

शोएब ने कहा, “जब भी मैं भारत में होता हूं तो अक्सर सलमान खान के घर जाता हूं। मैं सलमान से नहीं, बल्कि उनके माता-पिता से मिलने जाता हूं। वह अद्भुत व्यक्ति हैं और मैं हमेशा से सलमान और उनके भाई का प्रशंसक हूं कि वे अपने माता-पिता का कितना सम्मान करते हैं।”

शोएब ने कहा, “उनसे मिलने कोई भी जाता है, वह उनका खुशी से स्वागत करते हैं। वे काफी मददगार और महान लोग हैं।”

‘मजाक मजाक में’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493